-संविधान को बदलने की हो रही साजिश: राजद जिलाध्यक्ष
बंदरा।दीपक कुमार तिवारी।
प्रखंड मुख्यालय के सभागार में राष्ट्रीय जनता दल बंदरा की ओर से ‘अंबेडकर परिचर्चा सह प्रशिक्षण’ कार्यक्रम आयोजित किया गया । बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सहनी ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य प्रभारी सह राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष सिपाही लाल महतो ने कहा कि अंबेडकर ने जो संविधान देश को दिया। उसको बदलने की साजिश चल रही है।

आदिवासी समाज से आने वाली महिला राष्ट्रपति को संसद के नये भवन के उद्घाटन में नहीं बुलाना राष्ट्रपति के अपमान के साथ साथ दलित और आदिवासी समाज का भी अपमान है ।सामंतों के क्रुरतम अत्याचारों के पुराने दिनों को भी याद कराते हुए अपने अधिकारों के लिए मुखर होने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता बुथ स्तर पर जाकर लोगों को प्रशिक्षित करें तथा संविधान को जो बदलने की जो कोशिश हो रही है। उसे आमलोगों को बताए ।

कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव डॉ. विनोद यादव,विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार यादव , राज्य परीषद के सदस्य चंदेश्वर कुशवाहा , पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आफताब आलम, अल्पसंख्यक सेल के जिला उपाध्यक्ष गाजी शहनवाज , रामेश्वर कुशवाहा , मो. सज्जाद , डॉ. शत्रुधन राय , पंसस चंदेश्वर राय , उमेश कुशवाहा ,युवा नेता बबलू कुमार , उस्मान अली , मुकेश कुशवाहा , संतोष यादव, राम कुमार यादव , महेंद्र राय , ब्रह्मदेव यादव,प्रमोद कुमार पप्पू,मंजू सहनी आदि ने भी सम्बोधित किया।संचालन चन्देश्वर कुशवाहा एवं धन्यवाद बबलू कुमार कर रहे हैं।













