Advertisement

बन्दरा : आदेश की प्रतियां जलाकर शिक्षकों ने जताया विरोध

-आदेश की प्रतियां जलाकर शिक्षकों ने जताया विरोध

बन्दरा। दीपक।

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, बंदरा इकाई के द्वारा प्रखंड के विद्यालयों में वार्षिक अवकाश तालिका में निहित्त अवकाशों को रद्द करने के विरुद्ध संदर्भित पत्र की प्रतियां जलाकर विरोध जताया गया। विभिन्न स्कूलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जहां स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा शिक्षा विभाग द्वारा निर्गत पत्र की प्रतियां जलाकर विरोध प्रकट गया।कई जगहों पर चिंतन गोष्ठियां तो कई जगहों पर नारेबाजी कर विरोध जताया गया।