Advertisement

बन्दरा: 100 साल पुराना बरगद का पेड़ गिरा, 14 घंटे बाधित रहा यातायात

-बन्दरा: 100 साल पुराना बरगद का पेड़ गिरा, 14 घंटे बाधित रहा यातायात

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।

बन्दरा प्रखंड के जरंगी स्कूल के समीप शुक्रवार की रात 100 साल पुराना बरगद का विशाल पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई। पेड़ गिरने से मैठी-पिलखी मुख्य पथ पर यातायात लगभग 14 घंटे तक ठप रहा।

वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को मजबूरी में वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही करनी पड़ी।

स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से पेड़ को हटाया गया, तब जाकर सड़क पर आवागमन सामान्य हो पाया।