Advertisement

बड़े बकायेदारों पर नगर निगम सख्त, होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर शुरू हुआ अभियान

-बड़े बकायेदारों पर नगर निगम सख्त, होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर शुरू हुआ अभियान

मुजफ्फरपुर। नगर निगम प्रशासन ने होल्डिंग टैक्स समेत अन्य राजस्व की धीमी वसूली को गंभीरता से लेते हुए बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद नगर निगम की राजस्व शाखा सक्रिय हो गई है और पुलिस बल के सहयोग से फील्ड में बकाया राशि की वसूली की जा रही है।
नगर निगम प्रशासन का इस बार बकायेदारों के प्रति सख्त रुख है।

राजस्व शाखा की टीम बकायेदारों से संपर्क कर टैक्स जमा कराने की कार्रवाई कर रही है। खासकर बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर उनसे लंबित होल्डिंग टैक्स और अन्य राजस्व की राशि वसूलने पर जोर दिया जा रहा है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम के राजस्व की वसूली में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर भुगतान में हीलाहवाली करने वाले बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने करदाताओं से समय पर होल्डिंग टैक्स जमा कर शहर के विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।