Advertisement

बंदरा सीएचसी में ‘निक्षय मित्र’ पहल के तहत टीबी मरीजों को उपलब्ध कराए गए फूड बास्केट

-बंदरा सीएचसी में ‘निक्षय मित्र’ पहल के तहत टीबी मरीजों को उपलब्ध कराए गए फूड बास्केट

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बंदरा में कार्यरत चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने ‘निक्षय मित्र’ बनकर क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की सराहनीय पहल की है। इस अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किए गए, जिससे उनके पोषण और उपचार में सहायता मिल सके।
प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि निक्षय मित्रों द्वारा गोद लिए गए मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए गए। उन्होंने स्वयं तीन मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराया, जबकि डॉ. अरुण कुमार ने 10 मरीजों को फूड बास्केट देकर सबसे अधिक सहयोग किया।
इसके अलावा प्रजीत कुमार, विजय कांत रंजन, संजीव कुमार, डॉ. नाहिद करीमी, डॉ. ईशिका भारद्वाज, डॉ. रजनी कुमारी, डॉ. आदित्य कृष्णा, श्याम नंदन महतो एवं प्रवीण कुमार ने एक-एक मरीज को फूड बास्केट उपलब्ध कराया।

वहीं मंजू कुमारी, अनीता कुमारी और नीलम निगम ने दो-दो टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया।
डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि एक फूड बास्केट की लागत लगभग 500 रुपये आती है। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों के उपचार में दवाओं के साथ-साथ पौष्टिक आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए अधिक से अधिक अधिकारी एवं कर्मी ‘निक्षय मित्र’ बनकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करें।
उन्होंने इच्छुक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर टीबी मरीजों के पोषण में अपना योगदान दें, ताकि ‘टीबी मुक्त भारत’ के लक्ष्य को जल्द से जल्द प्राप्त किया जा सके।