Advertisement

पूसा में पशु कल्याण जागरूकता कार्यशाला आयोजित

-पूसा में पशु कल्याण जागरूकता कार्यशाला आयोजित

-पशुओं के नस्ल एवं दूध उत्पादन क्षमता आदि के मापदंड पर पशुपालक पुरस्कृत

समस्तीपुर। बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता 2025 कार्यशाला का आयोजन जिले के पूसा प्रखंड के कुबौलीराम में गुरुवार को आयोजित हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला पशुपालन पदाधिकारी समस्तीपुर डॉक्टर अमन श्रीवास्तव कर रहे थे। इस कार्यशाला का उदघाटन क़ुबौलीराम पंचायत के मुखिया रामबाबू सिंह सहित आगत अतिथियों ने दीप प्रचलित कर किया। मौके पर पशुपालन विभाग के विभिन्न प्रखंडों के भ्रमगशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। पशुपालकों के उत्साह वर्धन एवं पशु कल्याण जागरूकता के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पशु कल्याण से जुड़ी विभिन्न प्रकार के पशुओं एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं के बारे में डॉक्टर मनीष कुमार भरमग्शील पशु चिकित्सा पदाधिकारी ताजपुर द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

इस कार्यशाला में तकरीबन एक सौ की संख्या में पशुपालक एवं कुल 20 पशु सम्मिलित किए गए। कुल 20 पशुओं के नस्ल एवं दूध उत्पादन क्षमता एवं अन्य मापदंड के आधार पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार तथा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। सतेंद्र झा को प्रथम पुरस्कार, विमलेश कुमार को द्वितीय तथा पिंटू सिंह को तृतीय पुरस्कार दिया गया। मौके पर डॉक्टर विजय कुमार, मृत्युंजय कुमार, शिवेश कुमार, पवन कुमार प्रभाष, रूपांकर कुमार, रंजीत कुमार, सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर कि टीम मौजूद रहे।