Advertisement

पूर्वी चम्पारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 54 किलो गांजा और कार के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

-पूर्वी चम्पारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 54 किलो गांजा और कार के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

पूर्वी चम्पारण पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलोग्राम गांजा, एक कार और नकद के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पूर्वी चम्पारण द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्रवाई 4 अगस्त 2026 को कुण्डवैचैनपुर थाना क्षेत्र में की गई।
इस संबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि
गुप्त सूचना मिली थी कि कुण्डवैचैनपुर थाना अंतर्गत ग्राम बसंतपुर से एक कार द्वारा ढाका के रास्ते गांजा लेकर चकिया जा रहा है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिकरहना के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम ने बरवा खुर्द सैनिक रोड पर घेराबंदी कर एक कार को रोका। तलाशी में कार से 54 किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। मौके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ और निशानदेही पर तीसरे आरोपी को भी बसंतपुर से पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में चकिया थाना क्षेत्र निवासी कमलेश कुमार, मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र निवासी
संजय कुमार तिवारी एवं कुंडला चैनपुर थाना क्षेत्र निवासी विनोद मुखिया शामिल हैं। इनके पास से
54 किलोग्राम गांजा, एक कार, तीन मो मोबाइल एवं
10,800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
छापामारी दल का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिकरहना अभिषेक कुमार ने किया। टीम में घोड़ासहन के पु.नि. धनंजय कुमार निर्दोष, कुण्डवैचैनपुर थाना अध्यक्ष रा.पु.नि. राहुल कुमार, अपर थानाध्यक्ष रमेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।