-पूर्वी चंपारण में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, सुगौली और रामगढ़वा थाने को मिले नए प्रभारी
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
जिले में बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 15 जुलाई 2026 को दो महत्वपूर्ण पदस्थापन किए गए हैं। कार्यदक्षता और रिक्त पदों को देखते हुए यह तबादला किया गया है।
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्रशासनिक सुगमता और बेहतर कार्य निष्पादन के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

– किसे कहां भेजा गया
पु.नि./31 मुन्ना कुमार (2009 बैच) : पूर्व में ढाका में पर्यवेक्षी पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित मुन्ना कुमार को अब सुगौली में पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। उनका यह पदस्थापन रिक्ति के आलोक में किया गया है। वहीं पु.नि./44 संजीव मौआर (2009 बैच) : सुगौली में पर्यवेक्षी पदाधिकारी के पद पर तैनात संजीव मौआर को रामगढ़वा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। उनका पदस्थापन पुलिस मुख्यालय, पटना के ज्ञापांक-3754, और पुलिस उप-महानिरीक्षक, चम्पारण क्षेत्र, बेतिया के ज्ञापांक-406/के आलोक में प्राप्त अनुमोदन के आधार पर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने उम्मीद जताई है कि दोनों पदाधिकारियों के नए दायित्वों पर आने से जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और मजबूती मिलेगी।













