Advertisement

पूर्णिया में गरजे PM मोदी, कहा- जिसको किसी ने नहीं पूछा हम उसको ‘पूज’ रहे

-पूर्णिया में गरजे PM मोदी, कहा- जिसको किसी ने नहीं पूछा हम उसको ‘पूज’ रहे

संवाददाता। पटना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गया के बाद पूर्णिया में भी चुनावी जनसभा को संबोधित किया. सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिसको किसी ने नहीं पूछा हम उसको पुज रहे हैं. हमने विकास को अपना मिशन बनाया है. सीमांचल के भाग्य को बदलने के लिए पूर्णिया को आकांक्षी जिला बनाया है. लोगों की जबरदस्त भीड़ को देख गदगद मोदी ने कहा कि ऐसा उत्साह बहुत कम ही देखने को मिलता है. लेकिन आपकी उत्साह मेरी आवाज पहुंचने ही नहीं देगा तो फायदा क्या होगा. इसलिए आपलोग जा नारे लगा रहे हैं, थोड़ी देर के लिए मान जाइए. आप हमारी बात मानेंगे..आप लोग बहुत बढ़िया हैं..हमारी बात को स्वीकार करते हैं. यह मेरा सौभाग्य है.
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि एनडीए सरकार मखाने को प्रमोट कर रही है. श्री अन्न की तो मोदी ने पूरी दुनिया में मार्केटिंग की है. जी-20 में आपने देखा होगा कि बड़े-बड़े देशों को राष्ट्राध्यक्षों को हमने मोटा अनाज खिलाया. मक्के के मूल्य को हमारी सरकार ने बढ़ाने का काम किया है. अब तो मक्के से इथेनॉल भी बनाया जा रहा है. देश का पहला ग्रीन फील्ड इथेनॉल प्लांट पूर्णिया में ही लगाया गया है. अब वो दिन दूर नहीं जब पूर्णिया में हवाई जहाज भी उतरेगी. हमारी सरकार सीमांचल में बंदे भारत, नमो भारत जैसी ट्रेनों के जरिए कनेक्टिविटी बढ़ाने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने का काम करेगी. आपके सपने को साकार करना ही मोदी का संकल्प है. मोदी इतने काम से संतुष्ट नहीं है. जो काम हुआ है वो ट्रेलर है. अभी हमें पूर्णिया,समीांचल और बिहार समेत पूरे हिंदुस्तान को बहुत आगे लेकर जाना है. लोग पूछते हैं कि समाज के आखिरी पायदना पर खड़ा व्यक्ति की प्राथमिकता क्यों है… इसलिए है क्यों कि यही समाज सबसे ज्यादा प्रभावित है. मोदी गरीबी से ही निकलकर आपके बीच आया है. मोदी के ऊपर अपने इस समाज का बाबा साहब का और संविधान का बहुत बड़ा कर्ज है.


नरेंद्र मोदी ने कहा कि बड़े काम करने का दम सिर्फ भाजपा के पास है. पहले अड़ोस-पड़ोस के देश यहां हमला कर चले जाते थे. सीमा पर जवानों की शहादत होती थी. आप लोगों को दुख के साथ गुस्सा भी होता था. आप लोगों का मन होता था कि उन्हें घऱ में घुस कर मारें. मोदी ने आपकी इच्छा को पूरा किया. वो देश जो पहले मारता था आज वह कटोरा लेकर घूम रहा है. हमारी सरकार ने कश्मीर से धारा-370 खत्म किया. आज कश्मीर में भी बाबा साहब का संविधान पूर्ण रूप से लागू हो गया. यह सब आपकी इच्छा से ही संभव हो सका.
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा सीमांचल बिहार का संवेदनशील इलाका है. वोट बैंक की राजनीति करने वाले लोगों ने यहां अवैध घुसपैठ करा कर सुरक्षा पर दांव लगाने का काम किया है. देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले हर तत्व पर सरकार की नजर है. चार जून का परिणाम इसी सीमांचल की सुरक्षा तय करेगा. जो लोग राजनीतिक फायदे के लिए सीएए का विरोध कर रहे हैं, वो एक बात जान लें. ये मोदी है न डरने वाला है और न झुकने वाला है. पहले यहां जंगलराज ही नहीं महा जंगलराज चल रहा था. बड़ी मुश्किल से नीतीश जी के नेतृत्व में हमलोगों ने उस दौर को बदला है. इन लोगों का एक ही एजेंडा है भ्रष्टाचार और लूट. मेहनत जनता करे और मलाई राजद वाले खाए. मोदी के रहते ये मुमकिन नहीं है. भ्रष्टाचार के ठिकाने को बचाने के लिए वो एक जुट हो रहे हैं. अगला पांच साल भ्रष्टाचार के खिलाफ और बड़ी कार्रवाई होंगे.