-पश्चिम से पूरब तक: बूढ़ी गंडक नदी के काले पड़े पानी में मर कर उपला रही मछलियां!
-बूढ़ी गंडक नदी का मामला
-कई घाटों पर लोगों की बढ़ी परेशानी
-क्षेत्र के पश्चिम से पूरब तक लोग परेशान
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
क्षेत्र के पश्चिम से पूरब तक के इलाकों से होकर बहने वाली बूढ़ी गंडक नदी का पानी इन दिनों काला पड़ गया है। जिसके कारण से नदी में छोटी मछलियां मरकर पानी में उपलने लगी हैं। वही मछलियों के मरने का सिलसिला भी जारी है। क्षेत्र के पिलखी पुल से पूसा पुल तक के बीच में जगह-जगह बूढ़ी गंडक नदी में काले पड़े पानी के ऊपर मरी हुई मछलियां उपलाती हुयी दिख रही हैं। वहीं सड़ान्ध के कारणों से विभिन्न घाटों पर शौच या स्नान आदि के लिए जाने वाले लोगों,पानी पिलाने या नहलाने के लिए मवेशियों को लेकर नदी में जाने वाले पशुपालकों ने शनिवार को बताया कि इन काले पड़े पानियों के बीच से बदबू भी आ रही है।पाली काला पड़ा हुआ है।देखने से हीं जहर समान डरावना लगता है। सड़ान्ध की वजह से लोगों का ठहरना मुश्किल हो रहा है। आसपास के इलाकों के लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है।बड़गांव,सिमरा, पिरापुर, पीयर,रामपुरदयाल,रतवारा,तेपरी,बसुआरी, सैदपुर समेत विभिन्न इलाकों में सूरत कुमार,पप्पू कुमार एवं अन्य लोगों ने बताया कि इस पानी से खेतों में सिंचाई करना भी खतरनाक साबित हो सकता है। फसले बर्बाद हो सकती है। इस कारण से किसानों ने नदी के पानी से अब खेतों की सिंचाई भी बंद कर दिया है।

माल-मवेशी भी नदी का पानी नहीं पी रहा है। नदी के किनारे सड़ान्ध की वजह से थोड़ा देर रुकना भी मुश्किल हो रहा है।हरपुर-पिलखी पुल के पास ग्रामीणों ने बताया कि पिलखी से आथर पुल के बीच भी यही स्थिति है। नदी का पानी काला पड़ा हुआ है। बताया जाता है कि पीछे से नदी का जहां-जैसे बहाव है।वहां धीरे-धीरे यह काला पानी पश्चिम से पूरब की तरफ बढ़ता जा रहा है।क्षेत्र के पूरब में तेपरी के बाद बसुआरी से यह समस्तीपुर जिला क्षेत्र की तरफ काला पानी बढ़ता जा रहा है।ज्ञात हो कि बूढ़ी गंडक नदी पड़ोसी समस्तीपुर जिला क्षेत्रों से होती हुई बेगूसराय जिला क्षेत्रों से होकर गंगा में मिल जाती है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पिछले दिनों से यह स्थिति बनी हुई है।












