चंपारण की खबर::
-न्यायाधीश ऋृचा भार्गव बनी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव
मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।
उच्च न्यायालय पटना के आदेशानुसार 16 वें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋृचा भार्गव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पद का प्रभार ग्रहण की।

वे अपना प्रभार 14 वें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सूर्यकांत तिवारी को सौंपें। वहीं प्राधिकार के निवर्तमान सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार मल्ल ने न्यायाधीश ऋृचा भार्गव को अपना प्रभार सौंपें। साथ ही प्राधिकार कार्यालय में एक विदाई समारोह कर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, सचिव डा0 नरेंद्र देव, कार्यालय कर्मियों, पैनल अधिवक्ताओं एवं विधिक स्वंय सेवकों ने न्यायाधीश अजय कुमार मल्ल को बुके देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवराज त्रिपाठी ने स्थानांतरित हुए न्यायाधीश नीरज किशोर,राहुल कुमार,राकेश कुमार सिंह , उमेश नारायण पांडेय सहित दो दर्जन स्थानांतरित न्यायिक पदाधिकारियाें को उनके द्वारा की गई कार्यो की सराहना करते हुए विदाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।












