Advertisement

नेपाल: स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज का तीन दिवसीय प्रवचन जनकपुरधाम में होगा

-स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज का तीन दिवसीय प्रवचन जनकपुरधाम में होगा।

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

अंतर्राष्ट्रीय क्रांतिकारी संत पूज्य स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज का तीन दिवसीय प्रवचन जनकपुरधाम के मारवाड़ी सेवा समिति ने भाद्र२३,२४तथा२५(९,१०,११)को होने जा रहा है।इसके लिए तैयारी हेतु मरा सिस्वा के मेयर मोहन पांडेय की अध्यक्षता में मारवाड़ी सेवा समिति के कार्यालय में संपन्न हुई।जिसमें पंडाल, साउण्ड,लाइट,मंच व्यवस्थापन ,सर सफाई पर चर्चा हुई। बैठक में स्वामी सच्चिदानंद नंद जी महाराज को जटही बोर्डर से सम्मान के साथ जनकपुरधाम तक लाने के भी चर्चा हुई। स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज का आश्रम जयपुर में है। वे दिव्य आध्यात्मिक सत्संग की स्थापना की है।तीन दिन के आध्यात्मिक सत्संग में वेद , अध्यात्म तथा वेद संबंधी प्रश्न भी श्रोता पूछ सकते हैं। स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज के जनकपुरधाम आगवन को लेकर जनकपुरधामवासी वएहद उत्साहित हैं।

बैठक में मारबाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष निर्मल चौधरी, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार साह, महावीर युवा कमिटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, मां जानकी बस व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी,श्री महावीर युवा कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता,राम युवा कमिटी के अध्यक्ष परमेश्वर साह, समाजसेवी पवन सिंघानिया,संस्कृत मा.वि.मटिहानी के प्राचार्य ईश्वरी पौडेल, ब्रह्मर्षि समाज नेपाल केअध्यक्ष प्रा.विजय कुमार योग गुरु मनोहर साह,चौधरी, अजय कुमार सिंह ,विमल प्रसाद साह,मोहन कुमार साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।