Advertisement

नेपाल: वैश्य कल्याण महासंघ धनुषा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

-वैश्य कल्याण महासंघ धनुषा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।

नेपाल बैश्य कल्याण महासंघ धनुषा का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को संपन्न हुयी। इस शपथ ग्रहण समारोह केप्रमुख अतिथि अमरनाथ गुप्ता थे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वैश्य के विभिन्न उप जातियों को संगठित होने की आवश्यकता है।अगर सभी उपजातियां एकता बद्ध होकर राजनीति में आए तो काफी सफलता मिल सकती है। वक्ताओं ने बैश्य उप जातियों में रोटी बेटी संबंध स्थापित पर जोड़ दिया। इस दौरान नेपाल वैश्य कल्याण महासंघ धनुषा के अध्यक्ष श्याम साह, उपाध्यक्ष श्री चंद्र साह, सह सचिव अमित साह, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार साह, सदस्य गण बेचन साह, इन्दू देवी साह, विकास साह, दिनेश साह, विन्देश्वर साह, विनोद साह, रमेश दास,चंद्र भानू कुमार साह, शिव कुमार साह, सुरेश साह, मणिशंकर प्रसाद साह, महंथी साह,रेखा देवी साह, निरंजन साह, सुषमा राउत, विनोद ठाकुर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।


शपथ ग्रहण समारोह में नेपाल बैश्य कल्याण के उपाध्यक्ष द्वयशंभू साह, श्री चंद्र महासेठ, केन्द्रीय सदस्य राज कुमार साह,बार्ड 16के बार्ड अध्यक्ष राम चंद्र पंजियार, प्रो.सत्य नारायण ठाकुर, हरि राउत,राम युवा कमिटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष सरोज कुमार साह, महासचिव विनय कुमार साह सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।