नेपाल बैश्य कल्याण महासंघ द्वारा शुभकामना कार्यक्रम
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
नेपाल वैश्य कल्याण महासंघ के अध्यक्ष अमर नाथ गुप्ता की अध्यक्षता में दीपावली तथा छठ पर्व की शुभकामना आदान-प्रदान आयोजित की गयी।इस शुभकामना कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि पूर्व उप प्रधानमंत्री रघुवीर महासेठ थे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेपाल के विकास में बैश्यों की अहम भूमिका हैं। बैश्य समाज ने सामाजिक तथा धार्मिक कार्यों में बढ चढ रूचि ली है। जनकपुरधाम में राम सागर रामसागर कार्यो को भूलाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने कहा कि वैश्य समाज में एकता की कमी है।इसे दूर करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में संविधान सभा सदस्य तथा पूर्व राज्य मंत्री अरविंद साह, जिविस धनुषा के पूर्व अध्यक्ष राम चरित्र साह, नेपाल तेली कल्याण समाज के अध्यक्ष ललित साह, नेपाल वैश्य कल्याण महासंघ के केन्द्रीय सदस्य राज कुमार साह,नेपाल वैश्य कल्याण महासंघ के धनुषा के जिला अध्यक्ष श्याम साह, कलवार समाज अध्यक्ष श्याम प्रसाद साह,ठक्कन साह,सत्य नारायण साह, ई.शंभू साह अशोक साह, जगदीश साह सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।












