-वारा वना मेयर कप विजेता
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
शनिवार को जनकपुरधाम के राम जानकी अन्तर्राष्ट्रीय रंगशाला में टी20द्वितीय मेयर कप फाइनल मुकाबला में वारा ने धनुषा को हराकर मेयर कप पर कब्जा जमा लिया। बारा क्रिकेट टीम ने 20ओभर में104रन वनाया।जवाव में धनुषा क्रिकेट टीम ने 20ओभर में मात्र 95रन बना पाए। विजेता टीम बारा को नगद 2लाख 51हजार रुपये,मेडल, ट्राफी तथा प्रमाणपत्र दिया गया।इसी तरह उप विजेता टीम धनुषा को नगद एक लाख 51हजार,मेडल, ट्राफी तथा प्रमाणपत्र दिये गये। अरनिको यादव को वेस्ट वाले तथा बैटरका खिताब मिला।उसे 15हजार नगद से नवाजा गया।इसी तरह बेस्ट बैटर की उपाधि अभिषेक तिवारी को दिया गया।

फाइनल मैच में प्रमुख अतिथि संघीय युवा तथा खेल कूद मंत्री विराज भट्ट श्रेष्ठ, मधेश प्रदेश के खेल तथा समाज कल्याण मंत्री सुरीता साह, सांसद मनीष कुमार झा,जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह ,सरोज कुमार मिश्र,बार्डाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।















