-विवाह पंचमी महोत्सव के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली।
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव के अवसर पर जनकपुरधाम में विशाल शोभायात्रा निकाली गयी।दिन के ढाई बजे जानकी मंदिर से सेना के बैण्ड की धुन के साथ गाजे-बाजे के साथ सीता जी की डोली जानकी मंदिर के महंत श्री राम तपेश्वर दास बैष्णव की अगुवाई जानकी मंदिर से निकाली गयी डोला के साथ दर्जनों वाहन भी साथ में चली ।

आधा घंटा के बाद डोला बारहवीघा (रंगभूमि)पहुंची। ठीक आधे घंटे के बाद राम मंदिर से प्रभु श्री राम का डोला राम मंदिर के महंथ राम गिरि तथा राम युवा कमिटी के सदस्य , अयोध्या से साधु संत सन्यासी बारहबीघा के लिए निकले। करीब तीन बजे दोनों डोला का बारहवीघा में मिलन हुआ।इस अवसर पर वर पक्ष तथा कन्या पक्ष की ओर से रंग अवसर का दौर चला। हंसी मजाक के साथ महिलाओं ने अयोध्या से आयी बारात को गालियां दी। फिर दोनों डोला रामानंद चौक,पिड़ारी चौक,मिल्स एरिया,भानु चौक,शिव चौक,राम चौक होते हुए जानकी मंदिर पहुंची। रास्ते में महिलाएं छत से फूल अक्षत फेककर दोनो डोला का स्वागत किया। रविवार की रात जानकी मंदिर में बने सुसज्जित मंड़प में राम सीता की विवाह मिथिला बिधि विधान से संपन्न होगी।
















