-गायत्री परिवार नेपाल का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
गायत्री परिवार नेपाल का राष्ट्रीय सम्मेलन शुक्रवार को जनकपुरधाम में शुरू हुई है।इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन। मधेश प्रदेश के खेलकूद तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती सुरीता साह ने दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदेश सभा सांसद रामाशीष यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद हैं। राष्ट्रीय सम्मेलन में नेपाल के विभिन्न जिलों से 250से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता अमर नाथ गुप्ता कर रहे हैं।















