-नाग पंचमी पर श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
-हजारों भक्तों ने किया नाग देवता का दुग्धाभिषेक
-डीहवारनी स्थान परिसर में पौराणिक आस्था के बीच सजी सद्भावना मेला
-सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राजापाकर – संजय श्रीवास्तव।
राजापाकर प्रखंड के रंदाहा दयालपुर स्थित डीहवारनी स्थान परिसर में इस वर्ष नाग पंचमी के पावन अवसर पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालु भक्तों ने नाग देवता के प्रतीक पर दूध, लावा, मिष्ठान्न, फूल आदि अर्पित कर विधिपूर्वक दुग्धाभिषेक किया।
पूरे क्षेत्र से आए लाखों भक्तों की उपस्थिति में परिसर भक्ति और विश्वास के रंग में रंगा नजर आया। नाग देवता के पूजन के साथ-साथ बरगद के प्राचीन वृक्ष की जड़ में भी श्रद्धालुओं ने दूध और लावा अर्पित किया। मान्यता है कि इस वटवृक्ष की जड़ों में नाग देवता का वास है, और यहां पूजा करने से सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस मौके पर परिसर में सद्भावना मेला का आयोजन भी हुआ, जिसमें खिलौने, श्रृंगार, मिठाइयाँ, और अन्य घरेलू वस्तुओं की रंग-बिरंगी दुकानें सजी रहीं। बच्चों के लिए झूले, मनोरंजन के साधन, और पारंपरिक खेल भी आकर्षण का केंद्र रहे।

पूजा कमेटी के प्रमुख सतीश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए जल, शौचालय, बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और स्वयंसेवक लगातार निगरानी में लगे हैं।
इस धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने के लिए बराटी पुलिस भी मुख्य न्यायालय के आदेशानुसार मौके पर पूरी मुस्तैदी से तैनात रही।
यह आयोजन न केवल श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सौहार्द का भी जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया।
#नागपंचमी2025 #डीहवारनीस्थान #राजापाकर #नाग_देवता #दुग्धाभिषेक #सद्भावना_मेला #धार्मिकआस्था #बिहारसमाचार








