-देवगन गांव में मामूली विवाद बना मारपीट का कारण, युवक गंभीर रूप से जख्मी
मुजफ्फरपुर। संवाददाता।
कटरा थाना क्षेत्र के सोनपुर पंचायत स्थित देवगन गांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, सड़क पर बाइक चलाने के दौरान पानी का छींटा पड़ने से नाराज़ होकर कुछ लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी।

घटना में घायल युवक की पहचान उमेश कुमार, पिता किशोरी दास, निवासी देवगन के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि रामु राय और राम भरोस राय, दोनों ग्राम देवगन निवासी, ने इस वारदात को अंजाम दिया। मारपीट में उमेश कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का इलाज कटरा अस्पताल में किया जा रहा है।
पीड़ित पक्ष ने कटरा थाना पुलिस से भी मामले की शिकायत की है।
#मुजफ्फरपुर #कटरा #देवगनगांव #मारपीट #पुलिसजांच #अपराधखबर #BiharNews #LocalNews












