Advertisement

तेपरी हाई स्कूल में हुई नीलामी की प्रक्रिया

-तेपरी हाई स्कूल में हुई नीलामी की प्रक्रिया

बन्दरा।दीपक।

प्रखंड के श्री राम जानकी उच्च विद्यालय तेपरी में विद्यालय प्रबंधन समिति के माध्यम से जर्जर भवन के धरण(लकड़ी) एवं एल्बेस्टर(चदरा)का नीलामी(डाक) किया गया।नीलामी की प्रक्रिया के बाद प्रधानाध्यापक आनंद कुमार ने बताया कि विद्यालय के जर्जर भवन को हटाने के बाद उससे जो उपयुक्त लकड़ी के धरण एवं एल्बेस्टर (चदरा) निकले। उसकी नीलामी की गई।

उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों की सहमति से लकड़ी के धरण की 1लाख 33 हजार में एवं एलबेस्टर(चदरा)की 67हज़ार में नीलामी की गई।
इस दौरान राम लखन सिंह,शत्रुध्न राय,दिनेश राम,सचिन्द्र महतो,कमलेश कुमार माही,हरिश्चंद्र राम(मुखिया),लक्ष्मण पासवान आदि भी थे।