Advertisement

तीन बच्चों को मिला नया परिवार, डीएम ने दत्तक ग्रहण का अंतिम आदेश किया पारित

-तीन बच्चों को मिला नया परिवार, डीएम ने दत्तक ग्रहण का अंतिम आदेश किया पारित

मुजफ्फरपुर। दत्तकग्रहण नियमावली, 2022 के प्रावधानों के तहत सोमवार, 14 सितंबर 2026 को विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, मुजफ्फरपुर में आवासित तीन बच्चों को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के दम्पत्तियों को दत्तक ग्रहण में सौंपा गया। जिला पदाधिकारी कुमार गौरव (भा.प्र.से.) ने दत्तक ग्रहण की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम आदेश पारित किया।
बच्चों को अपने परिवार का हिस्सा पाकर दत्तक दम्पति भावुक हो गए और उन्होंने जिला पदाधिकारी के प्रति आभार जताया। जिलाधिकारी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दम्पत्तियों को शुभकामनाएं दीं। बताया गया कि इन बच्चों को करीब दो माह पूर्व ही प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर के तहत दत्तक माता-पिता को सौंपा गया था।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार गौरव ने जिलेवासियों से अपील की कि किसी भी बच्चे को अवैध तरीके से गोद न लें। उन्होंने कहा कि यदि किसी को अनाथ, परित्यक्त या लावारिस अवस्था में कोई बच्चा या बच्ची मिलता है, तो उसे समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला बाल संरक्षण इकाई, मुजफ्फरपुर, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, मुजफ्फरपुर, नजदीकी थाना अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क कर सौंपा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि निःसंतान दंपति यदि किसी बच्चे को कानूनी रूप से गोद लेना चाहते हैं तो केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA), नई दिल्ली की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं तथा दत्तक ग्रहण से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

दत्तक ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रभारी सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, मुजफ्फरपुर अभिषेक कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी राकेश कुमार, समन्वयक अनुपमा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

बच्चों को मिला नया परिवार, डीएम ने दत्तक ग्रहण का अंतिम आदेश किया पारित