Advertisement

डायन के आरोप में घर में घुसकर मारपीट की शिकायत,हत्था थाना के तेपरी का मामला

-डायन के आरोप में घर में घुसकर मारपीट की शिकायत,हत्था थाना के तेपरी का मामला

मुजफ्फरपुर । हत्था थाना क्षेत्र के तेपरी शंकरपुर बरेवा टोला, वार्ड नंबर 15 निवासी मंजू देवी ने हत्था थाना को आवेदन देकर डायन का आरोप लगा कर बच्चे एवं परिवार के साथ मारपीट करने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में लिखा है कि उसका पड़ोसी रामकिशोर सहनी के द्वारा यह कहकर उसके मारपीट एवं जानलेवा हमला किया जाता है कि- तुम जादू टोना करके उसके भाई को मरवाया है।

इलाज के दौरान उसे जबरन गाड़ी पर उठाकर एसकेएमसीएच ले गया और उसको झाड़फूंक करने को कहा। उसका शरीर छूकर ठीक करने को कहा। डायन के आरोप में अक्सर उसके घर में घुसकर मारपीट की घटना आदि करते रहता है। कई बार उसे मारपीट कर जख्मी भी कर दिया गया है। उसके द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है । मंजू देवी ने इस मामले में स्थानीय पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने जांच एवं कार्यवाई का भरोसा दिलाया है।