Advertisement

जिप में अविश्वास प्रस्ताव के खेल पर लगा विराम, पार्षदों ने दिखाई एकजुटता

मोतिहारी। राजन द्विवेदी।

– जिप में अविश्वास प्रस्ताव के खेल पर लगा विराम, पार्षदों ने दिखाई एकजुटता

 

करीब एक सप्ताह से जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास की राजनीतिक खेल पर आज विराम लगाते हुए जिला परिषद के डाक बंगला परिसर में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ पार्षदों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत कूछ पार्षदों को एक संगठन के कुछ स्वार्थी लोग झांसा देकर गुमराह किया। साथ ही न्यायालय व जिला प्रशासन को दिग्भ्रमित करने का असफल प्रयास किया। लेकिन हम सभी यहां एकजुट हैं।

जिला में विकास के लिए संकल्पित हमारे पार्षदों की टीम विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और लोगों की समस्या समाधान के लिए इस वर्ष से एक नयी योजना – जिला सरकार आपके द्वार – कार्यक्रम प्रारंभ कर रही है। जिसमें पूर्व की 198 योजनाओं को पूरा कराया गया है।