Advertisement

जनता दरबार में आपसी समझौते से पुराने भूमि विवाद के मामले हुए निष्पादित,नए मामले में प्रतिवादी को नोटिश जारी

-जनता दरबार में आपसी समझौते से पुराने भूमि विवाद के मामले हुए निष्पादित,नए मामले में प्रतिवादी को नोटिश जारी

बंदरा। दीपक।

पियर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें भूमि विवाद से संदर्भित मामलों की सुनवाई की गई एवं इससे जुड़े हुए मामले निपटाए गए।

बन्दरा अंचल के प्रभारी सीआई विजय कुमार तिवारी ने बताया कि जनता दरबार के दौरान एक नया मामला आया जो कि केवट्सा का है। इस मामले में प्रतिवादी को नोटिस जारी किया गया है। वही एक पुराना मामला सिमरा पंचायत का था। जिसे आपसी समझौते के तहत निष्पादित कर दिया गया। इस दौरान पियर थाने के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।