Advertisement

जनगणना कार्य का बीडीओ ने किया निरीक्षण, कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

-जनगणना कार्य का बीडीओ ने किया निरीक्षण, कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

मुजफ्फरपुर/बंदरा। दीपक ।भारत की जनगणना कार्य को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आमना वसी ने बंदरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान जनगणना कार्य में लगे कर्मियों को मोबाइल एप के उपयोग एवं डेटा संकलन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान बंदरा गांव के वार्ड संख्या-8 में रंजीत राम (HLB-114) तथा प्रमोद कुमार (HLB-112) के कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं वार्ड संख्या-7 में भी जनगणना कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया।

बीडीओ ने कहा कि जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने कर्मियों को घर-घर जाकर सही जानकारी जुटाने और मोबाइल एप के माध्यम से समय पर डेटा अपलोड करने का निर्देश दिया। इसके अलावा अन्य पंचायतों में भी निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव दिए गए।