-राजदेवी मंदिर में 15251बकरे(छागर)की बलि दी गयी
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
महाअष्टमी को जनकपुरधाम के राजदेवी मंदिर में 15251बकरे(छागर)की बलि प्रदान की गयी। वलि प्रदान करने के लिए नेपाल तथा भारत से बड़ी संख्या में लोग जनकपुरधाम आए थे। रविवार की रात 8.32बजे से बलि प्रारंभ हुई। महावीर युवा कमिटी तथा राम युवा कमिटी के दो सौ से अधिक स्वयं सेवक इसके देख रेख में लगे थे। इधर वलि प्रथा के बिरोध में श्री रामानंदीय श्री बऐष्ण्व संप्रदाय,कवीर पंथी संप्रदाय, गायत्री परिवार सहित कई संघ -संस्थाओं ने वलि प्रथा का विरोध किया है।















