-चौठारी भार राम मंदिर से जानकी मंदिर पहुंचा
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
मंगलवार को गाजा बाजा के साथ राम मंदिर से चौठारी 108भार राम मंदिर के महंथ राम गिरि की अगुवाई में नगर परिक्रमा के बाद जानकी मंदिर पहुंची। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत रोशन दास बैष्णव ने राम मंदिर के महंत राम गिरि को स्वागत किया। भारत मेंराम युवा कमिटी के अध्यक्ष परमेश्वर साह, पूर्व अध्यक्ष राम बाबू साह, शंभू साह प्रेमी, महासचिव पंकज कुमार आजाद सहित कई लोग शामिल थे। मिथिला में ऐसी परंपरा है विवाह के बाद कन्या पक्ष वर पक्ष के यहां भार भेजते हैं।जिसे पुछारी कहा जाता है।












