Advertisement

जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ का 57वां साधारण सभा संपन्न

जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ का 57वां साधारण सभा संपन्न

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।

जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ का 57वां साधारण सभा जीतेन्द्र महासेठ की अध्यक्षता में संपन्न हुयी।इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह थे।अपने प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने कहा कि जनकपुरधाम विश्व का धार्मिक स्थल है।जानकी मंदिर करोड़ों हिन्दूओं का स्थल हैं। नेपाल ,भारत से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। इसलिए होटल व्यवसाय का बढ़ावा देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मधेश प्रदेश कृषि प्रधान राज्य है। इसलिए कृषि उत्पादन संबंधी व्यवसाय पर जोड़ देना चाहिए। लघु, कुटीर उद्योग को बढ़ावा देना चाहिए।
जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के महासचिव मनोज कुमार साह ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम में प्रदेश सभा सांसद रामाशीष यादव,नीति आयोग के उपाध्यक्ष सोहन कुमार साह, मधेश प्रदेश उद्योग बाणिज्य संघ का अध्यक्ष अशोक बेमानी, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह,नेपाल औषधि व्यवसायी संघ धनुषा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल, जनकपुर अंचल व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी,, पूर्व जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष बजरंग साह, रमेश कुमार साह,ई.प्रकाश चंद्र साह, श्याम प्रसाद साह , जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष रमण साह, उपाध्यक्ष अंबू प्रसाद साह , नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष मोनिका झा सहित कई लोगों ने विचार रखें।