Advertisement

चम्पारण सत्याग्रह, गाँधी और किसान” विषयक विशाल सम्मेलन में कल भाग लेंगे राज्यपाल

-चम्पारण सत्याग्रह, गाँधी और किसान” विषयक विशाल सम्मेलन में कल भाग लेंगे राज्यपाल

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

15 अप्रैल 1917 को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के मोतिहारी आगमन 108 वर्ष पूरा होने पर महात्मा गांधी फाउंडेशन, मोतिहारी द्वारा कल 15 अप्रैल को राजा बाजार स्थित महात्मा गांधी ऑडिटोरियम में ” चम्पारण सत्याग्रह, गाँधी और किसान” विषयक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया है।


मोतिहारी सांसद सह पूर्व मंत्री भारत सरकार राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उक्त सम्मेलन में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
15 अप्रैल 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे आपकी उपस्थिति प्रार्थित है।