मोतिहारी। राजन द्विवेदी
– सुबह नौ बजे के बाद स्लो मोशन में मतदान, अपराह्न में फिर रफ्तार
पूर्वी चंपारण जिले के तीन संसदीय क्षेत्रों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण एवं शिवहर लोकसभा क्षेत्र से छठे चरण के मतदान शांतिपूर्ण और काफी सुरक्षा इंतजामों के बीच सुबह सात बजे से शुरू हो गई। मतदान के लिए सुबह में बूथों पर लंबी कतार लग गई थी। वहीं दस बजते-बजते ही तेज धूप के कारण मतदाता की संख्या कम पड़ती चली गई। वहीं अपराह्न दो बजे के बाद मतदाता अपने अपने घरों से निकल कर मतदान केंद्रों पर जाने लगे। मतदान में विलंब के पीछे लोगों ने बताया कि पहले घर का काम को पूरा करने के बाद और अब धूप कम होने पर मतदान करने बूथों पर पहुंचे हैं। कई लोगों ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुविधाओं की कमी देखी गई।

धुप से बचाव के लिए टेंट और पेयजल की सुविधा कई बूथों पर नहीं है। वहीं आज मोतिहारी के आदर्श मतदान केंद्र पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जानकारी के अनुसार आज अपराह्न तक पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र में 37.75 , पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र में 37.57, शिवहर लोकसभा क्षेत्र में 38.89 एवं वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र में 36. 64 प्रतिशत मतदान हुए हैं।












