-ग्राम कचहरी के सचिवों की बैठक आयोजित
बन्दरा। दीपक।
प्रखंड मुख्यालय में लोक अदालत से जुड़े हुए मामलों को लेकर प्रखंड के ग्राम कचहरी के सचिवों की बैठक बुलाई गई। इस दौरान जन सुनवाई की स्थिति की समीक्षा की गई। बन्दरा बीडीओ आमना वशी ने शुक्रवार को बताया कि ग्राम कचहरी के सभी सचिवों की बैठक में ग्राम कचहरी में आने वाले विभिन्न मामलों की सुनवाई की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। उन्हें जनसुनवाई से जुड़े हुए कार्य में तेजी लाने तथा उसे अपडेट रखने को लेकर निर्देशित किया गया। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायत के ग्राम कचहरी के सचिव मौजूद थे।












