-लाखो कावरियो से पटा n h 22 हर हर माहादेव के नारों से गूंज रहा है इलाका
वैशाली / सुधांशु।
हाजीपुर-मजफ्फरपुर मुख्य मार्ग हर हर महादेव, बाबा गरीबनाथ जयकारों से or बोलबंम का नारा से गुंजायमान हो रहा है। गेरुआ बस्त्र धारण किये कांघे पर कावर लिये भक्त बाबा गरीबनाथ की नगरी मजफ्फरपुर जाते दिख रहे है। वही कई जगहों पर कीर्तन की मधुर ध्वनि सुनाई दे रही है,जिससे शिव भक्तों काफी उत्साहित दिख रहे है। कावरियो की सेवा के लिये जगह जगह सेवा शिविर लगाई गयी है। गोरौल थाना के सामने आयोजित शंभूनाथ धाम सेवा शिविर का उद्घाटन वैशाली के विधायक सिद्धांथ पटेल, जिला जदयू के अध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

स्वयं विधायक कावरियो की सेवा करते देखे गये। उनके साथ जदयू के जिलाध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार, गोरौल नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नागेंद्र दास, उप मुख्य पार्षद धंमनती देवी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह, जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष त्रिविक्रम कुमार, मुकेश कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य विश्वनाथ राय सहित अन्य लोगो ने कावरियो का निम्बू पानी, बिस्कुट आदि देकर सेवा करते देखे। पुलिस अधिकारी राजेश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सहित थाने मे प्रतिनियुक्त अधिकारी भी सेवा मे लगे थे। हरसर गाँव स्थित चंद्रा पेट्रोल पम्प पर मुज़फ्फरपुर बोलबम सेवा शिविर के स्वयं सेवक कावरियो की सेवा मे दवाई से लेकर गर्म और ठंढा पानी सहित अन्य समाग्री देते देखे गये। बोलबम कावरियो के जयकारों से भक्ति माय हुआ इलाका। दूसरी सोमवारी को लाखो की संख्या मे पहलेजा से पवित्र जल लेकर बाबा गरीबनाथ धाम मे जलाभिषेक करने चल रहे है कावरिया। उन्हें शिवभक्त सेवा मे जुटे हुऐ है।














