-गोरौल में बाबा कारिख महाराज की पांच दिवसीय पूजा आरंभ, भक्तिमय हुआ माहौल
मोहन कुमार सुधांशु, वैशाली।
गोरौल नगर पंचायत के भटौलीया शौण्डिक टोला में बाबा कारिख महाराज की पांच दिवसीय पूजा का शुभारंभ हो गया है। यह धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार को पटेढ़ी बेलसर के बीबीपुर निवासी उपेंद्र साह भगत महाराजजी के नेतृत्व में सीमांत बंधी के साथ प्रारंभ हुआ।
शनिवार को बाबा कारिख महाराज के गह्वर में मीरा साहब की पूजा संपन्न हुई, जबकि रविवार को पुरानी परंपरा के तहत मटकोर का आयोजन किया गया। सैरा स्नान के उपरांत गह्वर प्रांगण में मंडप बनाकर सूर्य भगवान की छागर पूजा कर मंत्रोच्चार किया गया। इस अवसर पर मनरिया भोला राय, शकल सहनी, जयलाल, सिकंदर और शंभू ने ढोलक, करताल और झाल की ध्वनि के साथ भक्ति गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
सोमवार की संध्या को मुख्य पूजा-अर्चना संपन्न होगी, जिसमें एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान अनुयायी पूजा गीत गाकर श्रद्धा प्रकट करेंगे।

पूजा की विशेष परंपरा:
बाबा कारिख महाराज की पूजा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जिस दिन पूजा होती है, उसी दिन प्रसाद भी तैयार किया जाता है। मूसल, ओखली और चूल्हे का निर्माण भी उसी दिन होता है, साथ ही गेहूं और चावल सहित अन्य सामग्री भी भक्तगण मिलकर तैयार करते हैं। यह परंपरा बुजुर्गों से लेकर युवा और बच्चों तक सभी अनुयायियों द्वारा निभाई जाती है।
पूजा-अर्चना में रामनाथ प्रसाद, ब्रह्मदेव प्रसाद, ओमप्रकाश साह, विष्णु देव प्रसाद, दिनेश प्रसाद, शत्रुघ्न साह, अनिल साह, मुन्ना साह, ब्रजकिशोर प्रसाद, दयानंद प्रसाद, प्रदीप कुमार, उपेंद्र कुमार, राजकुमार, प्रशांत कुमार सहित कई श्रद्धालु परिवारों ने भाग लिया।
#बाबा_कारिख_महाराज #गोरौल_पूजा #धार्मिक_अनुष्ठान #भक्ति_मय_माहौल #वैशाली_समाचार












