-गुरु पूर्णिमा पर भाजपा पूर्वी ने बाबा गरीबनाथ व मां लक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि की कामना
मुजफ्फरपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (पूर्वी) मुजफ्फरपुर की ओर से जिलाध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में बाबा गरीबनाथ मंदिर एवं लक्ष्मी चौक स्थित मां लक्ष्मी व भगवान श्री गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा गरीबनाथ का दर्शन-पूजन कर समाज और राष्ट्र के कल्याण की प्रार्थना की। साथ ही मंदिर के मुख्य एवं प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक तथा लक्ष्मी मंदिर के महंत को अंगवस्त्र (शॉल) भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि “गुरु का स्थान सर्वोपरि है। गुरु पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर हम सभी बाबा गरीबनाथ एवं गुरुजनों से प्रार्थना करते हैं कि मुजफ्फरपुर निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे।” उन्होंने समस्त देश एवं जिलेवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में भाजपा पूर्वी के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार झा एवं सुरेश कुमार, जिला मंत्री परितोष सिंह और कृष्णा महतो, जिला मीडिया प्रभारी रंजन कुमार ओझा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रणव कुमार मोनी, बबलू चौधरी, आकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आध्यात्मिक परंपरा के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज में सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।











