-गायघाट जारंग चौक के पास उल्टी दिशा से होटल में घुस रही बस
बड़े हादसे को दे रही न्योता
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। जारंग चौक के पास सड़क पर यातायात नियमों की अनदेखी राहगीरों की जान पर भारी पड़ सकती है। होटल में जाने के लिए बस को उल्टी दिशा से निकालने का मामला सामने आया है, जिससे किसी बड़े सड़क हादसे की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय स्तर पर इस तरह की लापरवाही सड़क से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरा बन सकती है। व्यस्त चौक के पास बस का गलत दिशा से परिचालन यातायात व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।
अब सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही यातायात और पुलिस प्रशासन की नींद खुलेगी? प्रशासन को मामले की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।












