Advertisement

खरौना डीह में श्री श्री 1008 हरिहरात्मक महायज्ञ की तैयारी शुरू, यज्ञ मंडप निर्माण कार्य आरंभ

-खरौना डीह में श्री श्री 1008 हरिहरात्मक महायज्ञ की तैयारी शुरू, यज्ञ मंडप निर्माण कार्य आरंभ

मुजफ्फरपुर। जिले के कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत खरौना डीह में आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 हरिहरात्मक महायज्ञ की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। महायज्ञ को लेकर यज्ञ मंडप के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया है।
आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। यज्ञ मंडप के निर्माण के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।


महायज्ञ में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा-पाठ और प्रवचन के माध्यम से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का संचार होगा।
स्थानीय ग्रामीण भी इस धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साहित हैं और महायज्ञ की तैयारियों में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से महायज्ञ में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।