Advertisement

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बाबा गरीबनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

-कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बाबा गरीबनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

-प्रदेश की खुशहाली की कामना

मुजफ्फरपुर। बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर के आराध्य बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने परिवार के साथ बाबा गरीबनाथ का पूजन कर मुजफ्फरपुर समेत पूरे बिहार के किसानों और नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मंत्री ने बाबा गरीबनाथ से प्रदेश में शांति, समृद्धि और किसानों के जीवन में खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा।

पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने कहा कि बाबा गरीबनाथ की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे और प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि का वातावरण कायम हो। उन्होंने किसानों की खुशहाली और उनकी उन्नति की भी कामना की।

मंदिर में पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भी भीड़ रही। मंत्री और उनके परिवार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा गरीबनाथ का आशीर्वाद लिया।