-कुढ़नी में निर्माणाधीन मत्स्य इकाई का केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण
-युवाओं को मिलेगा रोजगार
मुजफ्फरपुर। स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री मणिभूषण चौधरी निषाद ने मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के कुढ़नी में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन मत्स्य इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और परियोजना से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुढ़नी में विकसित हो रही यह मत्स्य इकाई आधुनिक मत्स्य पालन, उत्पादन और मत्स्य क्षेत्र से जुड़े उद्यमों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इसके माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि कुढ़नी में विकसित हो रहा यह केंद्र मत्स्य क्षेत्र में एक आदर्श एवं अनुकरणीय मॉडल बने, जिससे क्षेत्र के मछुआरों, मत्स्य पालकों और इससे जुड़े उद्यमियों को लाभ मिल सके।
केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, मत्स्य उत्पादन बढ़ाने तथा मछुआरा समुदाय के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान का प्रभावी माध्यम बन रही है।
निरीक्षण के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।












