Advertisement

कुछ अलग: सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने दिखाए दिलेरी,सिमरा मिड्ल स्कूल के बच्चों को जारी किया फोटोयुक्त एडमिट कार्ड

-सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने दिखाए दिलेरी,मिड्ल स्कूल के बच्चों को जारी किया फोटोयुक्त एडमिट कार्ड

 

दीपक कुमार तिवारी। पटना/मुजफ्फरपुर।

 

मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा की तर्ज पर पहले से ही उसका पूर्वाभ्यास कराने को लेकर तथा इसकी समझ विकसित करने को लेकर मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के सरकारी स्कूल श्री फतेह नारायण राजकीय मध्य विद्यालय, सिमरा में शिक्षकों ने कुछ अलग प्रयास शुरू किया है।इन दिनों बिहार के विभिन्न सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा 2023 आयोजित की जा रही है। इस क्रम में सिमरा मिड्ल स्कूल में स्कूली शिक्षकों ने खुद से पहल करते हुए पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को लेमिनेशन एवं फ़ोटो युक्त प्रवेश पत्र जारी किया। सभी बच्चों को प्रवेश पत्र के साथ ही विद्यालय में एंट्री की इजाजत दी गई।जिससे स्कूल के सीनियर-जूनियर छात्र-छत्राओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।सभी बच्चे एडमिड कार्ड लेकर विद्यालय पहुंचे। इस दौरान एडमिड कार्ड की जांच की गई। जिसके बाद बच्चों को विद्यालय में एंट्री कराई गई।बच्चों की तस्वीर भी प्रवेश पत्र में लगे हुए थे।इससे उसकी मिलान भी कराई गई।चिट-पुर्जों की जांच भी की गई। इससे बच्चों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा गया।

विद्यालय के शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद एवं अन्य सहयोगी शिक्षकों ने बताया कि उन्होंने बाकी विद्यालयों से कुछ अलग करने का फैसला किया ताकि बच्चों को बेसिक रूप से ही बोर्ड की परीक्षा के विषय में जानकारी हो सके। बच्चों को पता चल सके कि तब बोर्ड की परीक्षा में कैसे जांच होती है? कैसे इसकी बांकी प्रक्रिया होती है? जिससे उन्हें बोर्ड के परीक्षा के दिनों में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े। लिहाजा उन लोगों ने एक नई पहल की है। शिक्षकों ने बताया कि कोई जरूरी नहीं है कि प्राइवेट विद्यालय ही सभी तरह की व्यवस्था करें। सरकार उन लोगों को शिक्षण कार्य और उसकी विधि व्यवस्था को लेकर ही स्कूलों में पढ़ाने की जिम्मेदारी दी है,सो वह भी अपने पूरे जिम्मेवारी को ईमानदारी से निभाएंगे तो कुछ अलग व्यवस्था जरूर हो सकेगी। लिहाजा उन लोगों ने कुछ अलग करने का फैसला किया है।सिमरा मिड्ल स्कूल के इस नए प्रयास से इलाके के दूसरे स्कूलों के शिक्षकों एवं बच्चों में भी एक प्रेरणा मिली है और सभी इस नए प्रयास की सराहना कर रहे हैं। ज्ञात हो कि मंगलवार को वार्षिक परीक्षा का अंतिम दिवस था।