कानू हलवाई समाज द्वारा शुभकामना आदान-प्रदान
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
कानू हलवाई समाज बारा द्वारा दीपावली,छठ पर्व का शुभकामना बारा जिला के कलैया में राम चंद्र साह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी थी। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि कानू हलवाई समाज नेपाल के केन्द्रीय महासचिव राज कुमार साह थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कानू हलवाई समाज शिक्षा, राजनीति में काफी पीछे है इसका वजह है आपसी एकता की कमी। इसलिए समाज संगठित हो।

शुभकामना कार्यक्रम में नेपाल के पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री ज्वाला साह, संविधान सभा सदस्य प्रमोद कुमार साह, केन्द्रीय अध्यक्ष किशोरी साह, केन्द्रीय सदस्य राधा साह,विभा साह सहित कई लोगों ने विचार रखें। शुभकामना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।












