Advertisement

कांटी ओवरब्रिज के नीचे बाइकर्स गैंग की लूटपाट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

-कांटी ओवरब्रिज के नीचे बाइकर्स गैंग की लूटपाट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

कांटी थाना क्षेत्र के नगर परिषद अंतर्गत कांटी ओवरब्रिज पुल के नीचे की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शुक्रवार शाम की है, जिसमें बाइकर्स गैंग के अपराधी एक मोटरसाइकिल सवार युवक से लूटपाट करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में कुछ बदमाशों को बाइक पर सवार होकर सड़क किनारे एक युवक को घेरते और उसके साथ धक्का-मुक्की करते देखा जा सकता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोग खुलेआम हो रही ऐसी वारदातों पर पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, कांटी थाना पुलिस ने वायरल वीडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रात के समय कांटी ओवरब्रिज और आसपास के इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।

 

#मुजफ्फरपुर #कांटी #लूटपाट #बाइकर्सगैंग #वायरलवीडियो #कांटीओवरब्रिज #क्राइमन्यूज #मुजफ्फरपुरपुलिस #सोशलमीडियावायरल #सुरक्षाजांच