चंपारण की खबर::
-कल्याण विभाग के प्रधान सचिव ने ओबीसी हास्टल एवं कल्याण छात्रावास का किया निरीक्षण
– निरीक्षण के पूर्व से दिखी छात्रावासों में चुस्त दुरुस्त व्यवस्था
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
बिहार कल्याण विभाग पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के प्रधान सचिव पंकज कुमार के मोतिहारी शहर के अंबिकानगर स्थित ओबीसी हास्टल में निरीक्षण पूर्व वहां व्यवस्था आज चाक चौबंद दिखी। उनके निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं डीडीसी समीर सौरभ एवं सदर एसडीओ भी साथ साथ रहे। वहीं निरीक्षण के लिए पहुंचे
प्रधान सचिव ने अंबिकानगर ओबीसी हॉस्टल एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास लुअठाहां मोतिहारी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों की दी जाने वाली सुविधाओं का हाल जाना और छात्रों से भी उन्होंने बातचीत करते हुए स्थिति से अवगत हुए। इस दौरान बताया गया कि अंबिकानगर ओबीसी हॉस्टल में 100 छात्रों के विरुद्ध 81 छात्र नामांकित हैं। जबकि
जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास, लुअठांहा, मोतिहारी में 100 के विरुद्ध 70 छात्र नामांकित हैं।

छात्रावास में आवासित छात्रों से उन्होंने स्वयं संपर्क कियाएवं समस्याओं को समझा।
प्रधान सचिव ने छात्रावास में सभी योजनाओं का लाभ छात्रों को प्रदान करने के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया। कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि छात्रावास में छात्रों के लिए रहन-सहन, खानपान, लाइब्रेरी, ऑनलाइन क्लासेज, कंप्यूटर, बिजली, पंखा व बेड आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रति छात्र को प्रतिमाह 9 किलो चावल एवं 6 किलोग्राम गेहूं ( कुल15 किलोग्राम खाद्यान्न ) एवं 1000 प्रतिमाह छात्रावास भत्ता प्रदान की जाती है।











