Advertisement

करजा हत्याकांड: घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण एसपी, जांच में तेजी लाने का निर्देश

-करजा हत्याकांड: घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण एसपी, जांच में तेजी लाने का निर्देश

दीपक कुमार/ मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर। करजा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या और आगजनी की घटना के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश सिंह प्रभाकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को घटना के कारणों का पता लगाने और सभी पहलुओं पर गहन जांच करने का निर्देश दिया।


ग्रामीण एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को त्वरित अनुसंधान करते हुए मामले का शीघ्र उद्भेदन करने का आदेश दिया। साथ ही दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
घटना के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। पुलिस हत्या के कारणों और आगजनी से जुड़ी परिस्थितियों की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।