Advertisement

कंटेनर से 412 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

-कंटेनर से 412 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कंटेनर से 411.650 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी जितेश पांडे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने छतौनी थाना क्षेत्र के चन्द्रहिया स्थित निर्मल ढाबा के पास कंटेनर को देखा। चालक ने गाड़ी मोड़कर रूलही रोड की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस ने चितही घाट पुल से पहले मठ के पास कंटेनर को घेरकर पकड़ लिया।गिरफ्तार तस्करों में ट्रक चालक मनोज कुमार राय और सहायक चालक भोला पासवान शामिल हैं।

दोनों बेगूसराय जिले के नावकोठि थाना क्षेत्र के विशुनपुर देवपुरा गांव के रहने वाले हैं। कंटेनर से 26 पॉकेट में भरा गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने गांजा और कंटेनर को जब्त कर लिया है। दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और किसे सप्लाई की जानी थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।कार्रवाई से चुनाव से पहले जिले में तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान को मजबूती मिली है। गिरफ्तार तस्करों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।