चंपारण की खबर::
-एलएनडी कालेज के प्राचार्य व संग्रामपुर जिला पार्षद ने यक्ष्मा मरीजों को लिया गोद
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
प्रधानमंत्री के टीवी मुक्त भारत निर्माण योजना को लेकर आज लक्ष्मी नारायण दुबे महाविद्यालय मोतिहारी के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार तथा संग्रामपुर से जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 16 के पार्षद पंकज कुमार द्विवेदी ने प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत संग्रामपुर प्रखंड के सभी यक्ष्मा रोगियों, टीवी के रोगियों को गोद लिया। प्रचार्य श्री अरुण कुमार ने कहा कि जो भी नए मरीज होंगे, उनको संग्रामपुर प्रखंड के लोगों के सहयोग से गोद लेकर उनके बीच खाद्य सामग्री या जो भी आवश्यक सामग्रियां हैं उनका वितरण 5 जुलाई को किया जाएगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत अनेकों संभ्रांत नागरिक तथा संगठन ने आगे हाथ बढ़ाया है। इस कारण पूरे बिहार में निक्षय मित्र बनाने में सर्वाधिक सक्रिय पूर्वी चंपारण जिला है। साथ ही फूड पैकेट टीवी के मरीजों को देने में पूरे बिहार में दूसरे नंबर पर है। टीवी अस्पताल के द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी चंपारण को नोडल एजेंसी बनाया गया है। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर कॉलेज में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष इंजीनियर विभूति नारायण सिंह एवं टीवी विभाग के कोऑर्डिनेटर ललित कुमार के साथ कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।











