Advertisement

इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया पुतला दहन

-इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया पुतला दहन

राजापाकर-संजय श्रीवास्तव। राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के भलुई चौक से बुधवार को इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मार्च निकाला। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए राजापाकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके पुतले का दहन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता अभिषेक शर्मा उर्फ गोलू ने की, जबकि नेतृत्व कांग्रेस नेता मंजे लाल ने किया। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दे उठाए।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था जरूरी है। उनका आरोप था कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कई मुद्दों को लेकर लोगों में असंतोष है, जिस पर सरकार और निर्वाचन आयोग को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

पुतला दहन के बाद इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने राजापाकर के प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई।

मार्च एवं प्रदर्शन में मंजे लाल राय, तापसी प्रसाद सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, आमोद सहनी, सुधीर कुमार, अमोद कुमार, अभिषेक शर्मा उर्फ गोलू, शंभू कुमार, पवन कुमार, राजेश कुमार, गोपी राय, दिनेश राय, अनिल कुमार, विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई थी।