आम वाली सियासत से मिल रहे नए राजनीतिक संकेत, पीएम मोदी के साथ अब नीतीश निभाएंगे दोस्ती !
सम्वाददाता। नई दिल्ली।
देश की राजनीति में इन दिनों कई उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं। और उनकी मेहनत रंग लाती दिख ही रही थी कि 12 जून को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक रद्द कर दी गई। वहीं दूसरी तरफ ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावार है। वहीं इसी बीच एक नई खबर निकल कर सामने आ रही है।

दरअसल, रिपोर्टों की मानें तो बंगाल की सीएम की ओर से जल्द ही पीएम मोदी के लिए आम की टोकरी भेजी जानी है। खबर यह भी है कि, एक दो दिन में पीएम मोदी के पास बंगाल की सीएम के ओर से भेजी हुई आम की टोकरी पहुंच भी जाएगी। बता दें कि, इन दिनों ममता बनर्जी पीएम मोदी पर लगातार निशाना साध रही थी। इसके बावजूद हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने पीएम मोदी को आम की टोकरी भेजना नहीं भूली हैं।
वहीं, सूत्रों की माने तो 4 किलो के बॉक्स में हिमसागर, फजली और लक्ष्मणभोग जैसे आमों से सजाए जाएंगे। जल्द ही इसे 7 लोक कल्याण मार्ग यानी पीएम आवास पर भेजा जाएगा। बताया जा रहा कि, प्रधानमंत्री के अलावा मामता बनर्जी की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को भी आम की टोकरी भेजी जाएगी। वहीं बंगाल की सीएम की केंद्र सरकार से शुरू से ही 36 का अंकड़ा रहा है। ऐसे में कयाश लगाया जा रहा कि, आम की यह टोकरी राज्य और केंद्र सराकर के बीच की मिठास को बढ़ा सकती है।
बताते चलें कि, बिहार से भी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री जैसे हस्तियों को आम की टोकरी भेजने की परंपरा रही है। ऐसे में इस बार सीएम नीतीश कुमार की ओर से आम की टोकरियां किसे भेजी जाती है। यह नई सियासी संकेत देगा। फिलहाल ममता बनर्जी ने राजनीति विरोध को दरकिनार कर पीएम मोदी को आम भेजा है।










