Advertisement

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जनकपुरधाम हुआ रौशन

-प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जनकपुरधाम में तैयारी शुरू

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रभु श्री राम के ससुराल जनकपुरधाम सहित पूरे मधेश में उत्साह का माहौल हैं। जानकी मंदिर सप्ताह व्यापी विवाह महोत्सव आयोजित किया गया हैं।22जनवरी को सबा लाख दीप प्रज्वलित किया जाएगा ।इसी तरह राम मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, दशरथ मंदिर ,रत्न सागर,झूलन कुंज सहित अन्य मठ मंदिर में 22जनवरी को दीपावली मनाने की तैयारी शुरू हो गयी है। की मठ में नवाह शुरू किए गए हैं तो कुछ मठ मंदिरों में रविवार से अष्ठयाम शुरू किए जायेंगे।

22जनवरी को जनकपुरधाम के सभी मठ मंदिर सहित कई संस्थाएं भी सुंदर काण्ड के साथ भंडारा आयोजित किए जायेंगे। जनकपुरधाम के अलावा देहाती क्षेत्रों के मठ मंदिर में दीपावली तथा अष्ठयाम आयोजित किए जायेंगे। गढी माई में एक लाख 51हजार दीप प्रज्वलित किये जायेंगे। जनकपुरधाम उप महानगरपालिका ने रविवार से दो दिनों तक जनकपुरधाम में मांस, मछली, अंडा तथा शराब विक्री पर रोक लगाने की घोषणा की।यह घोषणा प्राय: सभी नगरपालिका ने की है।

राम लला के दिन नेपाल जनता पार्टी अपने कार्यालय परिसर में 55हजार दीप जलाने की बात पार्टी के मधेश प्रदेश के अध्यक्ष शत्रुघ्न साह ने दी है। महोतरी जिला के भंगहा नगरपालिका के धर्म पुर के राम जानकी मंदिर से 22जनवरी को दीपोत्सव को लेकर विशाल शोभायात्रा निकाली गयी थी।

22जनवरी दीपोत्सव को लेकर गांव गांव में डुग डुगीबजाकर ग्रामीणों को दीपोत्सव मनाने के लिए संदेश दिया जा रहा है।