Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु महासम्मेलन में मिला सम्मान

समस्तीपुर।संवाददाता।

दलसिंहसराय के रामपुर-जलालपुर निवासी आचार्य चंद्रमणि झा देवास (उज्जैन) में अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु महासम्मेलन में India Top Ten Award- 2024 से सम्मानित किए गए ।

माँ शारदा ज्योतिषधाम अनुसंधान संस्थानम् के तत्त्वाधान में देवास (उज्जैन) मध्यप्रदेश में 9 एवम् 10 जून 2024 को 33वां अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें देश-विदेश के कुल 300 से अधिक विद्वानों को सम्मानित गया। जिन्होंने ज्योतिष एवं वास्तु क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान प्रदान किया है।

इसी के अंतर्गत रामपुर जलालपुर, दलसिंहसराय (समस्तीपुर) के निवासी आचार्य चंद्रमणि झा को फलित ज्योतिष के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत के टॉप 10 फलित ज्योतिष एस्ट्रोलॉजर अवार्ड के लिए सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में देश के महान ज्योतिषी डॉक्टर HS रावत, डॉ अजय बांबी (इंदौर), आचार्य अनिल वत्स, देवास शहर की महारानी तथा महापौर महोदया की गरिमामयी उपस्थिति रही।