-NCW के ट्विटर इंडिया को निर्देश, सोशल मीडिया से हटाएं वीडियो, दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी
नई दिल्ली।संवाददाता।
मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना ने पूरे देश में विवाद पैदा कर दिया है और राज्य में मौजूदा स्थिति पर चिंता भी बढ़ा दी है। मामले की गंभीरता को समझते राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने औपचारिक रूप से ट्विटर इंडिया के पब्लिक पॉलिसी प्रमुख को यह वीडियो हटाने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने यह साफ किया है कि अगर यब वीडियो नहीं हटाया जाता है तो यह एक दंडनीय अपराध होगा।













